फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Team of The Year: साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में तीन भारतीय, रोहित-विराट और अश्विन को जगह नहीं

Fri, 24 Jan 2025 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इस टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन इनमें न तो रोहित शर्मा हैं और न ही विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन। टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विराट-रोहित-जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने शुक्रवार को साल 2024 के लिए पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम के एलान के बाद सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का भी एलान कर दिया है। इस टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन इनमें न तो रोहित शर्मा हैं और न ही विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन। टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सौंपी गई है। सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। वहीं, भारत के तीन और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ एक खिलाड़ी इस टीम में है, जबकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का कोई खिलाड़ी इस टीम में नहीं है।
विज्ञापन

फैव-4 में से सिर्फ दो को मिली जगह
टीम में मौजूदा दौर के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से दो ही को जगह मिली है। इनमें न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और जो रूट शामिल हैं। स्टीव स्मिथ और विराट कोहली जगह नहीं बना पाए। भारत के जिन तीन खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई है, उनमें ओपनर यशस्वी जायसवाल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। बुमराह मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज हैं, जबकि जडेजा टेस्ट में शीर्ष रैंकिंग वाले ऑलराउंडर हैं। 

रूट और यशस्वी का रहा है जलवा
रूट पिछले साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वहीं, यशस्वी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। विलियम्सन ने भी चोट से वापसी करने के बाद शानदार फॉर्म दिखाया था। हालांकि, तीनों की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना जून में ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से होगा। 

टीम में और कौन-कौन
आईसीसी की टीम में ओपनिंग में यशस्वी का साथ इंग्लैंड का बेन डकेट निभा रहे हैं। जबकि तीसरे स्थान पर विलियम्सन और चौथे स्थान पर रूट हैं। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के ही हैरी ब्रुक और छठे स्थान पर श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी इंग्लैंड के जेमी स्मिथ को सौंपी गई है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा कमिंस के अलावा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और बुमराह के हाथों में होगा।
विज्ञापन

साल 2024 की ICC टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान) (ऑस्ट्रेलिया), यशस्वी जयसवाल (भारत), बेन डकेट (इंग्लैंड), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), जो रूट (इंग्लैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका), जेमी स्मिथ ( विकेटकीपर) (इंग्लैंड), रवींद्र जडेजा (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), जसप्रीत बुमराह (भारत)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें