फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लगा था पाक क्रिकेटर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध, अब मिल सकती है छूट

Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : ESPN
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड का अनुशासनात्मक पैनल उमर अकमल को लेकर जब जल्द ही अपना विस्तृत फैसला सुनाएगा तो उनके प्रतिबंध का कुछ हिस्सा निलंबित हो सकता है।

विज्ञापन


पीसीबी ने उमर पर भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। सोमवार को लाहौर में पैनल की एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मिरान चोहान ने यह फैसला सुनाया था। उमर स्वयं सुनवाई के लिए पहुंचे थे।

सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘लोग तीन साल के प्रतिबंध को लेकर सीधे नतीजों पर पहुंच गए, लेकिन अभी विस्तृत फैसला नहीं आया है। उमर पर तीन साल का प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन इसमें दो साल या ऐसा ही कुछ निलंबित प्रतिबंध शामिल हो सकता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है क्योंकि उमर पर भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जिन नियमों के तहत आरोप तय किए उसे देखते हुए जज तीन साल के प्रतिबंध के अधिकतर हिस्से को निलंबित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें