फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvsZIM: पाकिस्तान ने बदला ठिकाना, लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट हुई जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज

Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खराब होती हवा की गुणवत्ता का हवाला देते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले महीने के तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज को लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराए जाने थे। लेकिन अब इनका आयोजन सात, आठ और 10 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।


पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'हवा की गुणवत्ता में अचानक से गिरावट के बाद और नवंबर में और ज्यादा वायु प्रदूषण को देखते हुए हमने ये तीन मैच लाहौर से हटाने का फैसला किया।'
विज्ञापन


इस महीने के शुरू में जिम्बाब्वे के वनडे चरण को मुल्तान के बजाय रावलपिंडी में करने का फैसला किया गया था लेकिन यह लॉजिस्टिक और परिचालन चुनौतियों के कारण हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें