फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टेस्ट मैच चल रहा था, तभी मैदान पर बिल्ली घुस आई फिर क्या हुआ?

Mon, 08 Feb 2021 09:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रावलपिंडी में खेले गए दूसरे मैच को अपने नाम करते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से 18 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती। हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी की तूफानी गेंदबाजी के आगे मेहमान बल्लेबाज चोकर्स ही साबित हुए। एक वक्त मैच साउथ अफ्रीका की मुट्ठी में था, लेकिन पाकिस्तान ने हारी हुई बाजी पलट दी। इससे पहले खेल के चौथे दिन एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जिससे हर कोई लोट-पोट हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
बिल्ली के पीछे भागते अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के चौथे दिन मैदान पर एक बिल्ली घुस आई। टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली ने उसे बाहर करने की कोशिश की और बिल्ली के पीछे दौड़ने लगे। जब अजहर बिल्ली के पीछे भाग रहे थे तो विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने जो कहा वो मजेदार है। अब इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
बिल्ली के पीछे भागते अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के 22वें ओवर के दौरान यह घटना घटी। अपनी विकेटकीपिंग के साथ-साथ वनलाइनर्स के लिए भी मशहूर रिजवान ने कहा, 'अज्जू भाई टेस्ट नहीं किया, बबल में नहीं है यह।' पाकिस्तानी खिलाड़ी का आशय कोरोना टेस्ट और जैव सुरक्षित वातावरण यानी खिलाड़ियों के बायो बबल से था।
विज्ञापन

4 of 4
बिल्ली के पीछे भागते अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया
जहां तक मैच की बात है तो यह चौथे दिन के बाद काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। दक्षिण अफ्रीका के सामने दूसरी पारी में 370 रन का लक्ष्य था और स्टंप्स तक उसने एक विकेट पर 127 रन बना लिए थे, लेकिन फिर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें