फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: पाकिस्तान ने बांग्लादेश में भी अपना झंडा लगाकर ट्रेनिंग की, फैंस बोले ये क्या दिखाना चाहते हैं

Tue, 16 Nov 2021 01:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश में ट्रेनिंग के दौरान मैदान में अपना झंडा लगाकर प्रैक्टिस की। बांग्लादेश के फैंस को यह रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ कई कमेंट किए।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास करते पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश के फैंस ने यह सीरीज रद्द करने की मांग की है। बांग्लादेशी फैंस का कहना है कि पाकिस्तान टीम ट्रेनिंग के दौरान मैदान में अपना देश का झंडा लगाकर क्या संदेश देना चाहती है। फैंस ने यहां तक मांग की है कि बांग्लादेश में हर तरह के पाकिस्तानी झंडे पर बैन लगाया जाना चाहिए। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड या किसी खिलाड़ी इस पर आपत्ति नहीं जताई है। 
विज्ञापन


क्या है मामला ?
पाकिस्तान के हेड कोच सक्लेन मुश्ताक प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने देश का झंडा लगाकर टीम के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग कराते हैं। उनका मानना है कि इससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने 2021 टी-20 वर्ल्डकप के दौरान ही यह परंपरा शुरू की थी और उन्हें अच्छे नतीजे मिले थे। इसके बाद बांग्लादेश सीरीज में उन्होंने इसे जारी रखा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके देश का झंडा मैदान पर देखा जा सकता है। बांग्लादेश के फैंस को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। 

एक यूजर ने लिखा "पाकिस्तान वापस जाओ। बांग्लादेश को यह सीरीज रोक देनी चाहिए, हर तरह के पाकिस्तानी झंडे पर बांग्लादेश में रोक लगनी चाहिए।"
विज्ञापन


वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "कई देश की टीमों ने बांग्लादेश का दौरा किया, कितने ही मैच खेले गए और उनसे पहले अभ्यास किया गया, पर किसी भी टीम को उनका झंडा मैदान पर लगाकर प्रैक्टिस करने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन पाकिस्तान ऐसा क्यों कर रहा है, ये क्या दिखाना चाहते हैं।"

26 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। यह सीरीज 26 नवंबर से शुरू होकर आठ दिसंबर तक चलेगी। पाकिस्तान की टेस्ट टीम में ओपनर इमाम उल हक, मध्यक्रम बल्लेबाज कामरान गुलाम और ऑफ स्पिन बिलाल आसिफ की वापसी हुई है। वहीं हरीश रऊफ, इमरान बट्ट, शहनवाज दहानी और याशिर शाह को टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले जब पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था तब ये चारो खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज का पहला मैच चिटगांव में 26 नवंबर से 30 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से आठ दिसंबर के बीच खेला जाएगा। 

इमाम को घरेलू प्रदर्शन का फायदा 
क्वाड ए आजम ट्राफी के चार मैचों में 488 रन बनाने वाले इमाम उल हक को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। उन्होंने घरेलू सीरीज में एक दोहरा शतक भी लगाया था। इसी वजह से राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी हुई है। वहीं चोटिल यासिर शाह की जगह बिलाल आसिफ को मौका दिया गया है। बांग्लादेश की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा है। इस बात को ध्यान रखते हुए बिलाल को मौका दिया गया है। 

कामरान गुलाम ने क्वाड ए आजम ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद पाकिस्तान की टीम में उन्हें जगह दी गई थी। हालांकि वेस्टइंडीज के दौरे में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। अब बांग्लादेश के खिलाफ उनकी वापसी हुई है। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि उन्होंने हालातों के साथ-साथ विपक्षी टीम को ध्यान में रखते हुए टीम चुनी है। 

पाकिस्तान टेस्ट टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, बिलाल आसिफ, फहीम अशरफ, हसन अली, फवाद आलम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, जाहिद महमूद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें