पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने देश की क्रिकेट व्यवस्था पर आक्रामक रवैया जारी रखते हुए राष्ट्रीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को मानसिक रूप से परेशान बताया है।
शोएब ने कहा, 'कई खिलाड़ी मैदान में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं क्यों? क्योंकि वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें कई तरह के डर हैं। उन डरों को हटाना होगा और यह कोच का काम है। कोच का काम खेल सिखाना नहीं है।'
शोएब ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह कड़ी टिपण्णी की है।
भारत-पाकिस्तान में हाई वोल्टेज मुकाबला
नए कोच की जरूरत
अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट 'अंधकार युग' से गुजर रहा है। खराब कोचिंग के चलते बल्लेबाजो का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पाकिस्तानी टीम को नए कोच की जरूरत है जो खिलाड़ियों में एकता बनाए रखे।
उन्होंने पाक कोच के लिए टॉम मूडी के नाम का समर्थन भी किया।
कैप्टन की तारीफ
पाकिस्तान के प्रदर्शन को निराशाजनक बताते हुए शोएब ने कहा कि पिछले 12 वनडे मैचों में से सात में पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई है।
हालांकि उन्होंने पाकिस्तानी टीम के कप्तान मिसबाक-उल-हक का बचाव किया है। पाक टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर मिसबाक की आलोचना की जा रही थी।
शोएब ने कहा कि मिसबाह ने लागातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।