फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मंत्री ने धोनी के खिलाफ उगला जहर, बोले- वो ऐसे ही शर्मनाक विदाई का हकदार था

Sat, 13 Jul 2019 09:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MS Dhoni - फोटो : social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान पीटीआई चैप्टर के पूर्व सूचना सचिव और साइबर फोर्स पार्टी के संस्थापक सालार सुल्तानजई ने बुधवार को भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर शर्मनाक बात कही है। सालार ने धोनी पर 'खेल को प्रदूषित करने' का आरोप लगाया और कहा कि वह न्यूजीलैंड से भारत के हार के बाद ऐसी शर्मनाक विदाई का हकदार था। मैनचेस्टर में विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

विज्ञापन



 


सालर सुल्तानजई ने ट्वीट कर कहा कि, धोनी शर्मनाक विदाई का ही हकदार था, धोनी ने अपने फिक्सिंग के पूर्वाग्रह से जेंटल मैन वाले खेल को गंदा किया है। सालर के इस ट्वीट को पाकिस्तान सरकार में विज्ञान और नाक प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी द्वारा रीट्वीट भी किया गया।

धोनी के भविष्य को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें उनपर टिकी हैं। कहा जा रहा हैं कि वह जल्द ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालंकि अभी तक माही ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। यहां तक की बीसीसीआई और चयन समिति तक को भी नहीं पता है कि धोनी का अगला फैसला क्या होगा, लेकिन पाकिस्तान में इसको लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं। न्यूजीलैंड से हार के बाद भी पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय टीम का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें