फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पाकिस्तान के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का दिख रहा असर, स्टेडियम में नहीं उमड़ी भीड़

Sun, 02 Mar 2025 08:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का असर भी दिख रहा है और प्रशंसकों में इसे लेकर दिलचस्पी भी कम हो गई है। शनिवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के लिए कराची नेशनल स्टेडियम में मुश्किल से कुछ हजार लोग थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा नहीं रहा था और उसे ग्रुप चरण में ही हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान गत चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरा था, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने भी पाकिस्तान को हराया जिससे वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। 
विज्ञापन

प्रशंसकों में नहीं दिखी दिलचस्पी 
पाकिस्तान के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का असर भी दिख रहा है और प्रशंसकों में इसे लेकर दिलचस्पी भी कम हो गई है। शनिवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के लिए कराची नेशनल स्टेडियम में मुश्किल से कुछ हजार लोग थे। इससे आयोजन स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली कि उनके लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म हो गया है। कराची में 19 फरवरी से शुरू हुए चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए इस शहर में कम से कम 7000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक रेंजर्स और यहां तक कि कुछ सैन्य इकाइयां भी ड्यूटी पर थीं।

स्टेडियम में तैनात एसएसपी इमरान जमील ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'पिछले दो सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल और तनावपूर्ण रहे हैं इसलिए अब हम काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इंग्लैंड के साथ मैच में भी शांति रही।' जमील ने कहा कि टीमों, अधिकारियों, मीडिया और प्रशंसकों के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने का काम इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही आरंभ हो गया था। उन्होंने कहा, अब सुरक्षाकर्मी रमजान में सामान्य ड्यूटी पर लौट सकते हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट पत्रकार और विश्लेषक महमूद रियाज ने कहा कि घरेलू टीम के प्रदर्शन के कारण चैंपियंस ट्रॉफी थोड़ी निराशाजनक रही। उन्होंने कहा, हम इतने वर्षों के बाद एक बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे थे और लोग उत्साहित थे, लेकिन टीम ने वास्तव में सभी को निराश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें