फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवा खिलाड़ियों को लड़ने से रोकिए': पाकिस्तानी फैन ने हरभजन सिंह से की खास अपील, क्या बोले भारतीय क्रिकेटर?

Sun, 29 Nov 2026 06:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी फैन ने उनसे भारतीय युवा खिलाड़ियों को मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ लड़ाई-झगड़ा न करने की सलाह देने की अपील की। इस पर हरभजन ने कहा कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों को विनम्र और जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबलों में पिछले कुछ समय से मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बढ़ती तल्खी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन हरभजन सिंह से भारतीय युवा खिलाड़ियों को मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ लड़ाई-झगड़ा न करने की सलाह देने की अपील करता नजर आ रहा है। इस पर हरभजन ने भी बेहद संतुलित अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तानी फैन ने हरभजन से की खास अपील
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन हरभजन सिंह से बातचीत करते हुए कहता है कि भारतीय और पाकिस्तानी युवा खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जिस तरह की बहस और झड़प देखने को मिल रही है, वह क्रिकेट के लिए अच्छी बात नहीं है। फैन ने हरभजन से कहा, 'आपसे बस इतनी गुजारिश है कि भारतीय युवा खिलाड़ियों को मैदान पर लड़ाई-झगड़ा करने से रोकने के लिए समझाइए। यह क्रिकेट का खेल है और इसमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।' उसने आगे कहा कि जब हरभजन सिंह अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान जाते थे, तब वहां के लोग उनका प्यार और सम्मान के साथ स्वागत करते थे। दोनों देशों के पुराने खिलाड़ियों के बीच भी अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

हरभजन सिंह ने दिया यह जवाब
पाकिस्तानी फैन की अपील पर हरभजन सिंह ने भी परिपक्वता के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों को पहले ही विनम्र और जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी गई है। हरभजन ने जवाब देते हुए कहा, 'हमने भी उन्हें विनम्र और जमीन से जुड़े रहने के लिए कहा है।' हरभजन के इस जवाब को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है। दरअसल, पिछले कुछ समय में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कई बार तीखी बहस देखने को मिली है।

एशिया कप से शुरू हुआ था हैंडशेक विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर बढ़ते तनाव का असर सीनियर टीम के मुकाबलों में भी देखने को मिला है। पिछले साल खेले गए पुरुष एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने यह रुख अपनाया था। इस हमले में कई पर्यटकों की जान गई थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह की बातचीत या औपचारिक अभिवादन से दूरी बनाए रखी है। इतना ही नहीं, एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

अंडर-19 और राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भी दिखी तल्खी
हाल ही में अंडर-19 एशिया कप और एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर पाकिस्तानी फैन ने हरभजन सिंह से युवा खिलाड़ियों को खेल भावना और आपसी सम्मान बनाए रखने की सलाह देने की अपील की। अब हरभजन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें