फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, जानिए क्या होगा फायदा

Thu, 02 Dec 2021 10:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने यूएई का गोल्डन वीजा मिलने का बाद खुशी जताई है। अब अकरम कई सालों तक दुबई या यूएई के किसी भी दूसरे शहर में रह सकते हैं। 
 
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को दुबई का गोल्डन वीजा दिया गया है। यह सम्मान मिलने के बाद अकरम ने कू एप पर अपनी खुशी जाहिर की है। गोल्डन वीजा मिलने के बाद वसीम अकरम 10 सालों तक दुबई या यूएई के किसी दूसरे शहर में रह सकते हैं। उनसे पहले भी कई खिलाड़ियों और कलाकारों को यह वीजा मिल चुका है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक भी यह वीजा हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


गोल्डन वीजा मिलने पर अकरम ने कू पर लिखा "क्रिकेट जगत में मेरी उपलब्धियों की पहचान करते हुए दुबई सरकार ने मुझे गोल्ड वीजा दिया है। इसे पाकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। निश्चित रूप से दुबई बिजनेस और छुट्टी मनाने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह जगह पूरी दुनिया के साथ जुड़ रही है। यहां ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करूंगा।"

Koo App

Honoured to be granted a Golden Visa by Govt of Dubai recognising my achievements in cricket. Dubai is undoubtedly one of the best places in the world for business, holidays and just connecting with the world! Look forward to spending more time here. HAPPY 50TH UAE!

- Wasim Akram (@wasimakramlive) 2 Dec 2021

विज्ञापन


क्या होता है गोल्डन वीजा? 
गोल्डन वीजा मिलने के बाद यूएई में लंबे समय तक रहने की इजाजत मिल जाती है। इस वीजा के मिलने के बाद व्यक्ति 10 सालों तक यूएई में रह सकता है। यूएई सरकार ने 2019 में गोल्डन वीजा शुरू किया था जिसके लिए निवेशक (न्यूनतम एक करोड़ संयुक्त अरब अमीरात दरहम), उद्योगपति के अलावा पेशेवर, विज्ञान और खेल जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। शुरुआत में ये वीजा निवेशक, उद्यमी, शोधकर्ता, मेडिकल पेशेवर, वैज्ञानिक और छात्रों को मिलता था। लेकिन बाद में फिल्म कलाकारों को भी यह वीजा दिया गया।

अब तक किसे मिला गोल्डन वीजा
वसीम अकरम से पहले जिन खिलाड़ियों को दुबई ने गोल्डन वीजा दिया है उनमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पॉल पोग्बा, रोबर्टो कार्लोस, लुइस फिगो और रोमेलु लोकाकू, टेनिस सुपर स्टार नोवाक जोकोविच, जीव मिल्खा सिंह, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शामिल हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और संजय दत्त को भी यह वीजा मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें