उनके ट्वीट पर कई अजीबोगरीब रिप्लाई आने लगे। किसी ने उन्हें 'दोगला' बताया तो कोई नमकहराम कहने से भी नहीं चूका। कई फैंस को इस बात से भी दिक्कत थी कि शोएब अख्तर ने ट्वीट में रोहित शर्मा का जिक्र किया जबकि फखर जमान की तारीफ करने के लिए कोई ट्वीट नहीं किया।
दरअसल, उसी दिन यानी 8 जुलाई को पाकिस्तान ने भी ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए त्रिकोणीय टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया था। उस मैच में पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने शानदार 91 रन की पारी खेली थी।