फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shan Masood Marriage: पाकिस्तान के भावी कप्तान ने रचाई शादी, पत्नी निशा को किस करते हुए फोटो शेयर की

Sun, 22 Jan 2023 02:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

शान मसूद की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी शादी में पाकिस्तान के कई क्रिकेटर शामिल हुए थे। शान मसूद 27 जनवरी को शादी का रिसेप्शन भी रखेंगे। 
 
विज्ञापन
शान मसूद और निशा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद ने अपनी मंगेतर निशा खान के साथ शादी कर ली है। पेशावर में आयोजित निकाह समारोह में ये दोनों शादी बंधन में बंधे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के कई क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हुए। पाकिस्तान के  मौजूदा चयनकर्ता शाहिद अफरीदी और ऑलराउंडर शादाब खान भी इनमें से एक हैं। 
विज्ञापन


21 जनवरी के दिन निशा खान का पेशावर में विदाई समारोह हुआ। ये जोड़ा 27 जनवरी को अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक वलीमा रिसेप्शन आयोजित करेगा। जोड़े के लिए शादी का उत्सव इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुआ।



शादी समारोह में मसूद ने एक सफेद कुर्ता और पतलून पहनी थी, जबकि दुल्हन ने एक शानदार आसमानी नीला लहंगा पहना था, जिसे चांदी की कढ़ाई से सजाया गया था। उन्होंने पिंक और व्हाइट फ्लावर ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया।
विज्ञापन


32 वर्षीय शान मसूद ने अपने देश के लिए 27 टेस्ट मैच, पांच वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। वह टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा, शान ने हाल ही में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसका नेतृत्व वह 2023 में करेंगे।

शान मसूद पाकिस्तान के प्रसिद्ध बैंकर मंसूर मसूद खान के बेटे हैं। उनके चाचा वकार मसूद खान ने राजस्व और वित्त पर पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के सलाहकार के रूप में कार्य किया।



शान मसूद ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 2019 में उन्होंने वनडे और 2022 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। वह अब तक 2,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह 144 मैचों में 9000 से अधिक रन बना चुके हैं। 

पिछले साल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले महीने अपने सहपाठी मुजना मसूद मलिक से शादी की। इसके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी तीन फरवरी, 2023 को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें