फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर जमशेद के लिए बुरी खबर, बरकरार रहेगा प्रतिबंध

Tue, 23 Oct 2018 08:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट पंचाट ने पूर्व सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में फिक्सिंग से जुडे़ मामले में लगे 10 साल के प्रतिबंध को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


जमशेद उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे जिन पर कई बार स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप लगा था। इस साल अगस्त में इस मामले में उन्हें भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने 10 साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘स्वतंत्र जांचकर्ता ने उन पर लगे प्रतिबंध को ‘पूरी तरह सही पाया’ और यह सजा बरकरार रहेगी।’ 

जमशेद ने पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट, 48 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

पीएसएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पंचाट ने जमशेद के अलावा शारजील खान, खालिद लतीफ, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद नवाज को अलग-अलग सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें