फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की मां का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

Tue, 05 Mar 2019 10:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मातृ शोक हुआ है। लंबी बीमारी के बाद नसीम अख्तर का सोमवार रात कराची के एक अस्पताल में निधन हुआ। यह बुरी खबर खुद आमिर ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों तक पहुंचाई। 

विज्ञापन


आमिर ने सोमवार देर रात 1 बजे ट्वीट किया कि, 'मेरी अम्मी नहीं रहीं'।
 


इसके ठीक एक दिन पहले पाकिस्तानी गेंदबाज ने लोगों से अपनी मां की सेहत के लिए दुआएं मांगी थी। पीएसएल में कराची किंग्स की ओर से खेलने वाले आमिर को जैसे ही मां की सेहत और खराब होने की जानकारी मिली, वे यूएई से वतन लौट आए।
विज्ञापन

 



नसीम अख्तर के निधन पर कई क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

 
विज्ञापन



 


 


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें