फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक क्रिकेटर की वॉट्सऐप चैट लीक, कई लड़कियों से अफेयर और बेवफाई का आरोप

Thu, 25 Jul 2019 05:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमाम-उल-हक चैट - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल हक कई लड़कियों से अफेयर रखने और उन्हें धोखा देने जैसे आरोपों में फंसते नजर आ रहे हैं। कई लड़कियों के साथ उनकी कथित वॉट्सऐप चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इमाम-उल-हक चैट - फोटो : सोशल मीडिया
यह सभी घटनाएं पिछले 6 महीने की बताई जा रही है और इनमें से कुछ बातचीत वर्ल्ड कप के दौरान होने का भी दावा किया जा रहा है। इमाम की कथित वॉट्सऐप चैट के जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं उनमें चार लड़कियों से उनकी बातचीत बताई गई है। हालांकि अमर उजाला डॉट कॉम इनमें से किसी भी स्क्रीनशॉट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्विटर यूजर ने वॉट्सऐप चैट लीक किया है और इमाम पर लड़कियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं उनमें इमाम लड़कियों को 'बेबी' कहकर बुलाते और अपने बारे में बता रहे हैं। एक अन्य स्क्रीनशॉट में वह एक लड़की के साथ ब्रेकअप के बारे में बात करते नजर आते हैं।
 

4 of 5
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीनशॉट पोस्ट करने वाले का दावा है कि इस मामल में उसके पास काफी तस्वीरें और वीडियो कॉन्टेंट भी हैं और लड़कियों के कहने पर वह इसे पोस्ट कर देगा। इमाम पर एक समय में 8 लड़कियों के साथ अफेयर रखने का आरोप है। इस संबंध में अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या इमाम की तरफ से कोई बयान या सफाई सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
ANI की खबर के मुताबिक, एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीनशॉट डालते हुए लिखा- 'इमाम-उल-हक 7 से 8 लड़कियों को डेट कर रहे हैं और उनको मैनुपुलेट करने की कोशिश कर रहे हैं। वो बार-बार लड़कियों को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो सिंगल हैं। उनमें से एक लड़की ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें