फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marcus Stoinis: सवालों के घेरे में पाकिस्तानी गेंदबाज का एक्शन, स्टोइनिस ने लगाए आरोप, पाक फैन्स ने की आलोचना

Tue, 16 Aug 2022 06:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

स्टोइनिस द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद हसनैन पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, स्टोइनिस द्वारा शिकायत करने की पाकिस्तान में काफी आलोचना हो रही है। पाक फैन्स ने स्टोइनिस की आलोचना की है।
विज्ञापन
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन पर चकिंग का आरोप लगाया है। यह घटना इंग्लैंड में खेले जा रहे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान की है। हसनैन पर यह पिछले आठ महीने में दूसरी बार चकिंग का आरोप लगा है। इससे पहले फरवरी में हसनैन का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षण में फेल होने पर उन्हें बैन झेलना पड़ा था। तब जनवरी में बिग बैश लीग के दौरान अंपायरों ने उनके एक्शन की शिकायत की थी। अब स्टोइनिस द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद हसनैन पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, स्टोइनिस द्वारा शिकायत करने की पाकिस्तान में काफी आलोचना हो रही है। पाक फैन्स ने स्टोइनिस की आलोचना की है।

यह घटना 'द हंड्रेड' में सदर्न ब्रेव और ओवल इन्विंसिबल्स के बीच मैच के दौरान की है। मैच के दौरान 22 साल के पाकिस्तान के हसनैन ने शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर सदर्न ब्रेव के लिए खेल रहे स्टोइनिस पुल करने की कोशिश में मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए। सदर्न ब्रेव की पारी की 61वीं गेंद पर विल जैक्स ने स्टोइनिस का कैच लपका। पवेलियन लौटते समय स्टोइनिस ने अंपायर से चकिंग की शिकायत की।

इसके बाद पाकिस्तान के फैन्स नाराज हो गए। इससे पाकिस्तान में भी नाराजगी देखी जा रही है। कई पाकिस्तानी खेल पत्रकारों ने स्टोइनिस की आलोचना की है। उनका कहना है कि हसनैन की गेंद पर आउट होने की वजह से स्टोइनिस ने यह आरोप लगाया है। मैच के बाद रेफरी ने स्टोइनिस से बात भी की। हालांकि, अब तक हसनैन पर किसी तरह की कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।





विज्ञापन

इससे पहले इसी साल फरवरी में हसनैन के बॉलिंग एक्शन को अवैध पाया गया था। जनवरी में बिग बैश के मुकाबले के दौरान अंपायरों ने उनके एक्शन की शिकायत की थी। आईसीसी की निगरानी में हुए जांच में हसनैन फेल रहे थे। पांच महीने बाद जून में उनके एक्शन को हरी झंडी दी गई और वह दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सके। हसनैन पाकिस्तान की बॉलिंग लाइन अप का अहम हिस्सा भी हैं।
 
स्टोइनिस की सदर्न ब्रेव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 137 रन बनाए। स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। जवाब में ओवल इन्विंसिबल्स ने 82 गेंदों में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विल जैक्स ने 48 गेंदों में 108 रन की पारी खेली। अपनी पारी में जैक्स ने 10 चौके और आठ छक्के लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें