फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गेंदबाज ने कहा- टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का विकेट मेरे जीवन की सबसे बड़ी कामयाबी

Sat, 09 Dec 2017 07:56 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
हसन अली - फोटो : File
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमेशा अपने घातक गेंदबाजों के लिए जानी जाती है। पाकिस्तान ने क्रिकेट जगत को जितने घातक गेंदबाज दिए हैं, उतने शायदा किसी और ने नहीं दिए हैं। स्विंग के मास्टर वसीम अकरम हों या फिर वकार यूनुस। रफ्तार के सौदागर शोएब अख्तर की गेंदों ने कितना कहर बरपाया है ये सब जानते हैं। इसी पेस अटैक अब आगे बढ़ा रहे हैं नए तेज गेंदबाज हसन अली। 
विज्ञापन


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करने वाले हसन अली ने हाल ही में वनडे में अपने 50 विकेट पूरे किए हैं। हसन अली के नाम अब पााकिस्तान की ओर से खेलते हुए सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

हसन अली ने एक पाकिस्तान टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में उनका प्रदर्शन अब तक सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला था। मैंने इस मैच में अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी, जेपी डुमिनी, और वेन पार्नेल का विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए गए पाक ओपनर शर्जील खान को राहत नहीं

हसन अली ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एमएस धोनी का विकेट लेकर मुझे अंदर से खुशी मिली थी। धोनी के बारे में सब जानते हैं कि वो कितने बड़े मैच फिनिशर हैं। इसलिए उनका विकेट लेकर मुझे दिल से खुशी मिली थी। वनडे में धोनी से बड़ा फिनिशर कोई नहीं है, इसके अलावा वो मैदान के बाहर बेहद ही अच्छे इंसान भी हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें