पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर ली है। तीसरा मुकाबला अब 28 अक्तूबर को खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में कंगारू की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
पाकिस्तान द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। 100 रन के भीतर ही उसके 6 विकेट गिर गए चुके थे। कंगारुओं की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 52, मार्श ने 21 और नाथन कोल्टर ने 27 रन की अहम पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान और शाहिन अफरीदी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज ने 1-1 विकेट हासिल किए।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम 45, मोहम्मद हफीज 40 रन की अहम पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कोल्टर ने सबसे ज्यादा 18 रन देकर 3 विकेट झटके।