फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान महिला टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, 12 रन से जीता मुकाबला

Sun, 03 Feb 2019 04:53 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nida dar
विज्ञापन

निदा दार की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज को 12 रन से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज की टीम शुरूआती दो मैच जीतकर पहले ही तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी थी।

विज्ञापन


टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट 150 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को आठ विकेट पर 138 रन ही बनाने दिए। पाकिस्तान के लिए निदा ने पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 40 गेंद में 53 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से पदार्पण कर रही करिश्मा रामहरक सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज डायंड्रा डोटिन ने 29 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली लेकिन टीम उनकी तेज शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी। पाकिस्तान के लिए अनम अमीन ने तीन और सना मीर ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच निदा ने गेंद से भी कमाल किया और उन्होंने एक विकेट चटकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें