फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: अक्तूबर-नवंबर में श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, त्रिकोणीय सीरीज में भी लेंगे हिस्सा

Wed, 19 Aug 2026 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में टीम श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इस दौरान इन तीनों टीमों के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान नौ अक्तूबर से 21 नवंबर तक श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस व्यस्त कार्यक्रम में ये तीनों टीम वनडे त्रिकोणीय सीरीज में भी हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि श्रीलंका की टीम दौरे की शुरुआत नौ से 13 अक्तूबर तक रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से करेगी।
विज्ञापन


दौरे का कार्यक्रम
इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ इंग्लैंड त्रिकोणीय वनडे सीरीज में शामिल होगा। इसके मुकाबले 18 से 31 अक्तूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। त्रिकोणीय सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी और चार नवंबर से इस्लामाबाद में तीन दिवसीय मैच खेलेगी जिसके बाद मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट नौ से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में यह पाकिस्तान की घरेलू धरती पर दूसरी टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान का दौरा किया था जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले गए थे। आगामी वनडे त्रिकोणीय सीरीज भी पाकिस्तान की लगातार दूसरे वर्ष दूसरी ऐसी सीरीज होगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान ने पिछले साल फरवरी में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी की थी। श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए चार अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें