असगर अली ने कहा कि अफरीदी ने ये बात कहते हुए आईसीसी के इंटरनेशनल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से मुझसे माफी मांगनी चाहिए, अगर माफी नहीं मांगी तो मैं इस मुद्दे को कोर्ट में लेकर जाउंगा।
वीडियो में डेली मेल के पत्रकार ने 1996 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान माइकल आथर्टन के साथ हुई घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले भी आथर्टन वाले केस को कोर्ट में ले गया था, उस वक्त भी कोर्ट ने मेरे हक में फैसला दिया था और आथर्टन को माफी मांगना पड़ी थी।
पाकिस्तान की जमीन पर 10 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कोई भी देश क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गया। पीसीबी की कड़ी मेहनत के बाद इस महीने श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान गई है। सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला गया था, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।