फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Tour of Sri Lanka: दो टेस्ट के लिए सात साल बाद श्रीलंका का दौरा करेगा पाकिस्तान, जानें अब तक के नतीजे

Wed, 22 Jun 2022 07:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पाकिस्तान की टीम छह जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी। उसे कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है। अभ्यास मैच 11 जुलाई से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 का हिस्सा है।
विज्ञापन
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम - फोटो : आईसीसी ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जुलाई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट मीडिया ने बुधवार (22 जून) को इसकी पुष्टि की। सीरीज का पहला टेस्ट गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 16 से 20 जुलाई तक खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 24 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम छह जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी। उसे कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है। अभ्यास मैच 11 जुलाई से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 का हिस्सा है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था। तब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उसने 2-1 से जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने उस दौरे के दौरान सीमित ओवरों के मैच भी खेले थे।

श्रीलंकाई टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर सीरीज खेल रही है। टी20 मैच हो चुके हैं और वनडे सीरीज जारी है। इसके बाद दो टेस्ट खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा 12 जुलाई को समाप्त होगा। इसके चार दिन बाद ही पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट शुरू हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हराया है। वहीं, श्रीलंका ने वनडे में वापसी करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पांचवां और अंतिम मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। 29 जून को पहला टेस्ट और आठ जुलाई को दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम अब तक नौ बार श्रीलंका का दौरा कर चुकी है। इस दौरान चार बार पाकिस्तान और तीन बार श्रीलंका को जीत मिली है। दो सीरीज ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तानी टीम 1994, 2000 और 2006 में सीरीज जीती थी। उसके बाद 2009, 2012 और 2014 में श्रीलंका की टीम जीती थी। पाकिस्तान ने फिर 2015 में सीरीज अपने नाम किया था। 1986 में पहली बार पाकिस्तानी टीम श्रीलंका गई थी तब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रॉ रही थी। उसके बाद 1997 में भी दो टेस्ट की सीरीज ड्रॉ पर छूटी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें