फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाक टेस्ट टीम की घोषणा, छह अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल

Sun, 24 Jan 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी, जिसमें छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अनकैप्ड खिलाड़ियों में ऑफ स्पिनर साजिद खान, बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली, सलामी बल्लेबाज इमरान बट, तेज गेंदबाज हैरिस राऊफ और तबीश खान शामिल हैं।

विज्ञापन


राऊफ ने न्यूजीलैंड में टी-20 मैच खेला था लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने सिर्फ तीन प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को भी टीम में उप कप्तान मोहम्मद रिजवान के लिए बतौर स्टैंडबॉय रखा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा,जबकि दूसरा मुकाबला चार फरवरी से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

17 सदस्यीय पाकिस्तानी टेस्ट टीमः 
आबिद अली, इमरान बट, अजहर अली, बाबर आजम, फवद आलम, सौद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नौमान अली, साजिद खान, यासिर शाह, हैरिस राऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और तबीश खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें