फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन हैं पाकिस्तान को हराने वाले कीवी गेंदबाज एजाज पटेल, मुंबई से है खास कनेक्शन

Mon, 19 Nov 2018 09:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में चार रन से मात दी। पाकिस्तान की टीम को 176 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन नाटकीय उतार-चढ़ाव से भरे मैच में चौथे दिन पाक टीम 171 रन पर ढेर हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं सबसे नजदीकी हार है। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है।
विज्ञापन

2 of 6
इस जीत का श्रेय न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के स्पिनर एजाज पटेल (5/59) के करिश्माई प्रदर्शन को जाता है। टीम में शामिल मुंबई में जन्मे बाएं हाथ के स्पिनर एजाज के अलावा तेज गेंदबाज नील वेंगनर (2/27) और ईश सोढी (2/37) ने भी अहम योगदान किया।
विज्ञापन

3 of 6
एजाज पटेल का जन्मभारत के बंबई (अब मुंबई) शहर में वर्ष 1988 में हुआ था, बाद में उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था। एजाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज 24 साल की उम्र में साल 2012 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए किया था। मगर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलने में उन्हें छह साल लग गए। 

4 of 6
इसके साथ ही एजाज पटेल ने टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के एक दावे को हमेशा के लिए गलत साबित कर दिया। अब रवि शास्त्री कहीं पर भी यह दावा नहीं कर पाएंगे, जो वह तीन दशकों से अपने साथी क्रिकेटरों के बीच जोर-शोर से किया करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
दरअसल रवि शास्त्री ने साल 1981 में खेले अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में 63 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे और अब एजाज पटेल ने अपने पहले ही टेस्ट में 123 रन देकर चटका डाले 7 विकेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
azaz patel
रवि शास्त्री का दावा था कि वह पहले ही टेस्ट में छह विकेट चटकाने वाले मुंबई में जन्मे इकलौते गेंदबाज हैं, लेकिन अब इस दावे पर कब्जा कर लिया न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने। एजाज का जन्म भी मुंबई में ही हुआ था। और आगे से यह दावा करने का अधिकार उन्हें शास्त्री से छीन लिया।


टेस्ट क्रिकेट की पांच सबसे नजदीकी हार 
अंतराल    टीम बनाम  मैदान   कब
01 ऑस्ट्रेलिया विंडीज एडिलेड जनवरी 1993
02 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड बर्मिूंघम अगस्त 2005
03 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड मेलबर्न दिसंबर 1982
03 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया मैनचेस्टर जुलाई 1902
04 पाकिस्तान न्यूजीलैंड आबुधाबी नवंबर 2018   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें