फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासिर शाह के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, पहले दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान 94 रन पीछे

Fri, 16 Nov 2018 09:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yasir Shah
विज्ञापन

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 153 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन


जवाब में पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल, अजहर अली 10* और हरीस सोहेल 22* रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान की टीम अभी न्यूजीलैंड से 94 रन पीछे हैं, जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

न्यूजीलैंड के 153 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम उल हक के रूप में लगा। वह कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर केन विलियमसन को कैच दे बैठे। इसके कुछ ही देर के बाद ट्रेंट बोल्ट ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद हफीज भी विलियमसन के हाथों कैच आउट हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। यासिर शाह की धारदार गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 66.3 ओवर में 153 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड को महज 20 रन पर टीम को पहला झटका लगा। मोहम्मद अब्बास ने विकेट के पीछे जीत रावल को कैच करवाया। 35 रन से स्कोर पर टीम को दूसरा झटका यासिर शाह ने टॉम लैथम के रूप में दिया। 

पाकिस्तान गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाज बेहद लाचार नजर आए। 128 रन के स्कोर पर टीम को 7 विकेट गिर चुके थे। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने ही सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से यासिर शाह ने 16.3 ओवर में 54 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद अब्बास, हसन अली और हरिस सोहेल ने 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें