पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खएले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिन का खेल खत्म हो जाने तक पाकिस्तान तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल, अजहर अली 62* और असद शाफिक 26* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान अभी इस मुकाबले में 135 रन पीछे है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में कप्तान केन विलियमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जीत रावल (45), बीजे वाटलिंग ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से बिलाल आसिफ ने 65 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।
न्यूजीलैंड के पहली पारी में 274 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही।17 रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुके थे। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (9) और मोहम्मद हफीज शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, हरीस सोहेल ने पाकिस्तान की तरफ से 34 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने दो और टिम साउथी ने 1 विकेट चटकाए।