फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे मैच के दौरान हुए धमाकों के बाद तीसरा वनडे अधूरा छूटा

Mon, 01 Jun 2015 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में 6 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट मैच खेला गया और स्थानीय दर्शकों ने मैच के दौरान बड़े-बड़े बैनर लेकर पाक का दौरा करने वाली जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम को जोरदार स्वागत किया और उसका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे को इस दौरे के दौरान 2 ट्वंटी-20 मैच के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सारे मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही कराए गए। दो टी-20 और एक वनडे मैच शांति से खेले जाने के बाद दूसरे वनडे मैच के दौरान रात 9 बजे स्टेडियम की कुछ दूरी पर उस समय 2 बार जोरदार धमाके हुए जब मेजबान टीम अपनी पारी खेल रही थी। इस आत्मघाती हमले में कुछ लोग मारे भी गए।

बावजूद इसके जिम्बाब्वे ने अपना दौरा जारी रखा और 31 मई को तीसरा मैच खेलने का निर्णय लिया लेकिन पाकिस्तान की टीम अनलकी रही और क्लीन स्वीप का अपना सपना पूरा नहीं कर सकी। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ क्योंकि यह मैच पूरा नहीं खेला जा सका।
विज्ञापन


इस तरह से पाक 3 मैचों की यह सीरीज 2-0 से ही अपने नाम करने में सफल रहा। इससे पहले उसने जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों ट्वंटी-20 मैच जीत लिए थे।
विज्ञापन

अधूरा रह गया मैच, पाक ने गंवाया क्लीन स्वीप का मौका

2 साल बाद वनडे सीरीज जीतने वाली पाकिस्‍तान के पास सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने का मौका था लेकिन वह इस हासिल नहीं कर सकी।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 296 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर मोहम्मद हफीज ने ओपनिंग करते हुए सर्वाधिक 80 रन बनाए। जबकि इनफॉर्म कप्तान और दूसरे ओपनर अजहर अली ने भी 46 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अपना पहला वनडे मैच खेल रहे बाबर आजम ने 54 रन बनाए।

वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक लगाने वाले सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक इस मैच में भी नाकाम रहे और 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अफ्रीकी टीम के सामने जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य था और उसने शुरुआत भी ठीक-ठाक अंदाज में की लेकिन अभी उसकी पारी में 9 ओवर ही डाले गए थे कि आंधी-तूफान के बाद आई बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया। खेल रोके जाने के समय जिम्बाब्वे ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए थे।

जिम्बाब्वे से पहले बांग्लादेश दौरे पर लगातार 3 मैच हारकर 0-3 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद पाक के पास इस सीरीज को क्लीन स्वीप कर पिछली ‌हार के दंश को कुछ कम करने का मौका था लेकिन बारिश ने उसे पूरा नह‌ीं करने दिया। पाक कप्तान अजहर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें