फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग: जून में दोबारा शुरू होगा टूर्नामेंट, कोरोना की वजह से हुआ था स्थगित

Thu, 11 Mar 2021 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
psl
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से स्थगित होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग को दोबारा से शुरू करने की तैयारी होने लगी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की इस टी-20 लीग को जून में फिर से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


अब पीसीबी ने आयोजकों और लीग को गवर्निंग कॉउन्सिल से चर्चा के बाद टूर्नामेंट को फिर से कराची में शुरू करने का फैसला किया है। इस संबंध में पीसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बोर्ड की छह फ्रैंचाइजियों के साथ गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आयोजन पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई थी।



बता दें कि पीसीबी ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आनन-फानन में पीएसएल को स्थगित कर दिया था। लीग के मैचों के दौरान तब छह खिलाड़ियो समेत कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग को दोबारा से शुरू करने के लिए पीसीबी कड़ी पाबंदियों के साथ नए तरीके से बायो बबल तैयार करेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें