फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आईपीएल से डर गया पाकिस्तान?: पीएसएल के कार्यक्रम में कर सकता है बदलाव, किस महीने आयोजन कराने का प्रस्ताव?

Sun, 06 Sep 2026 09:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के अगले सत्र का आयोजन समय से पहले हो सकता है। बताया जा रहा है कि आईपीएल के साथ टकराव के कारण सीमित विज्ञापन राजस्व मिलने की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन
पीएसएल - फोटो : PSL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) जनवरी में आयोजित किया जा सकता है क्योंकि इस टी20 टूर्नामेंट के मीडिया अधिकार धारकों ने अप्रैल-मई की अवधि में भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन के कारण सीमित विज्ञापन राजस्व मिलने की शिकायत की है। इस साल भी पीएसएल का आयोजन आईपीएल के साथ टकराया था और अगले साल की शुरुआत में टूर्नामेंट कराने का सुझाव एक सितंबर को लंदन में हुई पीएसएल संचालन परिषद की बैठक में दिया गया।
विज्ञापन

क्यों हो सकता है बदलाव?
एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार मीडिया अधिकार धारक वाली टेक्नोलॉजीज ने पीएसएल को जनवरी-फरवरी में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है जो आठ टीम वाली पीएसएल में एक फ्रेंचाइजी की मालिक भी है। पीएसएल 2016 में शुरुआत के बाद से आमतौर पर फरवरी-मार्च की अवधि में आयोजित होती रही है। लेकिन 2025 और इस साल इसी अवधि में आईसीसी के टूर्नामेंट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लीग को अप्रैल-मई में स्थानांतरित करना पड़ा जिसके चलते इसका आईपीएल के साथ टकराव हुआ। फ्रेंचाइजी मालिकों ने पाकिस्तान के सभी प्रारूपों में खराब प्रदर्शन के बीच पीएसएल में दर्शकों की घटती रुचि को लेकर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन

कराची से शुरुआत कराने का प्रस्ताव
घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया कि मीडिया अधिकार धारकों ने स्पष्ट कर दिया है कि अलग-अलग कारणों से अप्रैल-मई की अवधि सुरक्षा, विज्ञापन और प्रायोजन के लिहाज से अनुकूल नहीं है। पीएसएल और फ्रेंचाइजी के बीच मौजूदा समझौते के तहत आठ टीमों को केंद्रीय राजस्व पूल से मिलने वाली प्रसारण आय का 95 प्रतिशत हिस्सा मिलता है। सूत्र ने बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव यह भी रखा गया कि पीएसएल की शुरुआत कराची से की जाए, जहां साल की शुरुआत में सर्दियों का मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहता है। इसके बाद टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ पंजाब और पेशावर में मुकाबले आयोजित किए जाएं जब मौसम इतना ठंडा नहीं हो।

पाकिस्तान के पास फिलहाल नवंबर के मध्य से मार्च तक एक स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय विंडो है जिसमें घरेलू या विदेशी कोई सीरीज निर्धारित नहीं है। वाली टेक्नोलॉजीज के पास 2029 तक पीएसएल के घरेलू प्रसारण और डिजिटल अधिकार हैं। कंपनी के पास 2026 चरण के अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें