फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम में बेचैनी, दूसरे मैच में इस बल्लेबाज को मिल सकता है मौका

Tue, 12 May 2026 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा हो सकते हैं। बाबर घुटने में चोट के कारण पहला मैच नहीं खेले थे और उनकी अनुपस्थिति में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम में बेचैनी बढ़ गई है और अब टीम अगले मैच के लिए टीम में बदलाव कर सकती है। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम घुटने में चोट के कारण नहीं खेले थे, लेकिन अब वह दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

बाबर की अनुपस्थिति में टीम को मिली हार
पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 104 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 163 रन पर सिमट गई थी। बाबर की अनुपस्थिति में टीम को बड़ी हार मिली। बाबर मौजूदा समय में पाकिस्तान के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से एक दिन पहले घुटने में दर्द की शिकायत के बाद वह मैच से बाहर हो गए थे।

नेट्स पर शुरू की बल्लेबाजी
इस पूर्व कप्तान ने अब ढाका में टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर की देखरेख में नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने अभी तक दूसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टीम के करीबी एक सूत्र ने बताया कि नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी के बाद बाबर को घुटने में कोई दर्द या तकलीफ नहीं हुई और दूसरे टेस्ट में अभी पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में उनके एकादश में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग में बिना किसी परेशानी के खेलने वाले बाबर के पहले टेस्ट से अचानक हटने से क्रिकेट जगत में कई लोग हैरान थे। पाकिस्तान टीम प्रबंधन को पहले टेस्ट के लिए बाबर पर काफी भरोसा था। बाबर ने पीएसएल में दो शतक के साथ सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनकी कप्तानी में पेशावर जालमी ने पीएसएल का खिताब जीता है। बाबर ने पाकिस्तान के लिए कुल 346 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने सभी प्रारूपों में 32 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें