रमीज राजा ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में शाहीन से बात की और शाहीन भारत के खिलाफ मैच के लिए 110 फीसदी फिट हैं। वह अपनी लय हासिल करने के लिए टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले दो अभ्यास मैच खेलना चाहते हैं।
रमीज ने कहा “शाहीन से मेरी परसों बात हुई थी। वह कह रहे हैं की बड़े अरसे में नहीं हुआ हूं। तो रिकवरी बहुत अच्छी है। डॉक्टर्स ने वीडियो भिजवाई हुई ही। वह 90 प्रतिशत पे हैं। वह समझते हैं वह फिट होंगे और मैच के लिए तैयार होंगे। क्योंकी घुटने की चोट जो होती हैं, वह बड़ी टेक्निकल और नाजुक होती हैं। तो हमारी यह राय थी कि जब तक वह 110 फीसदी फिट ना हो जाएं, हम रिस्क नहीं लेंगे। लेकिन शाहीन कह रहे हैं कि इस वक्त वो 110 फीसदी फिट हैं। और बोले की वो अभ्यास मैच खेलेंगे और इंडिया के लिये बिलकुल तैयार रहूंगा।”
BCCI President: यह चैंपियन खिलाड़ी गांगुली की जगह बन सकता है बीसीसीआई अध्यक्ष, फैसले पर जल्द लग सकती है मुहर
विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान का सामना 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत से होगा। पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इस बार टीम इंडिया की कोशिश पिछली हार का बदला लेने की होगी।