इंटरव्यू से वायरल हुआ बयान
अबरार का यह इंटरव्यू जून 2025 में हुआ था, लेकिन इसका वीडियो अब दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान पर फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे मजाक में लिया, तो कुछ ने इसे भारत-पाकिस्तान के तीखे क्रिकेटिंग प्रतिद्वंद्विता से जोड़ा। हालांकि, अबरार शायद यह भूल गए कि धवन का पाकिस्तान के खिलाफ स्टैट शानदार रहा है।
धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ सात वनडे मैचों में 54.29 की औसत और 102.43 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, अबरार अहमद का हालिया एशिया कप प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने सिर्फ छह विकेट लिए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी गेंद पर खूब छक्के-चौके जड़े थे। अब देखना यह होगा कि शिखर धवन इस बॉक्सिंग चैलेंज पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।