फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी पर शहबाज शरीफ ने किया पीसीबी का समर्थन, मोहसिन नकवी से कहा- मैं साथ हूं

Sun, 08 Dec 2024 03:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संरक्षक भी हैं। उन्होंने नकवी से कहा कि, यह सिर्फ पैसे का मामला नहीं है। हमें जनता की भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी गतिरोध के बीच पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का समर्थन किया है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के मुद्दे पर पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। रविवार को पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शहबाज अफरीदी ने कहा कि देश को इस मामले से निपटते समय अपना आत्मसम्मान बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन

शहबाज शरीफ ने किया पीसीबी का समर्थन
शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संरक्षक भी हैं। उन्होंने नकवी से कहा कि, यह सिर्फ पैसे का मामला नहीं है। हमें जनता की भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। बता दें कि, भारत पहले ही आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर चुका है। वहीं, पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं है। 

हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी!
हाल ही में पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया था कि गुरुवार को दुबई में अपने मुख्यालय में नए अध्यक्ष जय शाह और पाकिस्तान सहित निदेशक मंडल के बीच एक अनौपचारिक बैठक के दौरान निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। सभी पक्षों ने सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी यूएई और पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा।

आईसीसी ने मानी पाकिस्तान की शर्त
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों ने सभी बोर्ड के साथ हुई बैठक में पाकिस्तान की उस शर्त को भी माना है जिसमें उसने 2031 तक इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने 2027 तक हाइब्रिड मॉडल लागू करने के लिए हामी भरी है। 
विज्ञापन

अफरीदी ने दी पीसीबी को यह सलाह
इस मुद्दे पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का भी बयान आया है। उन्होंने पीसीबी को सलाह दी है कि जब तक भारत अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजता है तब तक उन्हें भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों को किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा के लिए नहीं भेजना चाहिए। उन्होंने कहा- पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत और आत्मनिर्भर होना चाहिए और मजबूत सैद्धांतिक फैसले लेने चाहिए। अगर भारत पाकिस्तान में आकर नहीं खेल सकता तो हमारे लिए भारत में जाकर कोई भी इवेंट खेलने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें