फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम इमरान खान ने कोच मिकी आर्थर का कार्यकाल बढ़ाने से किया इनकार

Mon, 12 Aug 2019 07:17 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिकी आर्थर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर को क्रिकेटरों के एक प्रभावशाली समूह ने विश्व कप के बाद अगले 2 साल बने रहने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति के प्रभावशाली सदस्य और बोर्ड के कुछ अन्य सदस्यों ने आर्थर को आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान के विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के बावजूद उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

सूत्रों ने कहा, 'इन आश्वासनों के बाद मिकी आर्थर काफी आश्वस्त थे और इसलिए वह लाहौर आए थे। उन्होंने कार्यकाल बढ़ाए जाने की संभावना के चलते वहां कुछ दिन बिताए थे। लेकिन जब पीसीबी ने उन्हें और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को बहाल नहीं करने का फैसला किया तो वह भी हैरान और निराश थे।' 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीसीबी प्रमुख एहसान मनि ने इस विषय पर इमरान से बात की थी और इस पूर्व कप्तान की स्पष्ट राय थी कि विश्व कप के बाद नया कोचिंग स्टाफ रखना होगा। इमरान पीसीबी के संरक्षक भी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें