फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने उड़ाई पाक पीएम इमरान खान की रातों की नींद, वर्ल्ड कप में मिली हार का जख्म अब भी हरा

Wed, 28 Aug 2019 02:23 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद, इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया से मिली हार का जख्म अब भी सता रहा है। दरअसल, पाक पीएम इमरान खान ने इस बात का जिक्र एक रैली में किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : file photo
1992 में अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां स्थित स्वामी जिले में आयोजित एक रैली में संबोधित करते हुए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कप्तान सरफराज अहमद पर जमकर भड़स निकाली। 
विज्ञापन

3 of 5
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले में सरफराज अहमद ने नकारात्मक सोच अपनाई और उसी का खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। इससे साफ जाहिर होता है कि अब भी इमरान खान के मन में हार का टीस भरा है और वह इसे इसे भूल नहीं पा रहे। 

4 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 89 रन से मात दी थी। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 336 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान टीम 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे खास बात यह थी कि मैच से पहले पाक पीएम इमरान खान ने कप्तान सरफराज अहमद को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी, लेकिन सरफराज ने इमरान के सलाह को ठुकराते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें