फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच क्रिकेट: इंग्लैंड दौरे पर परिवार लेकर नहीं जा पाएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स

Tue, 16 Jun 2020 07:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू से ईसीबी को सात से साढे सात करोड़ पाउंड मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले महीने के इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देगा क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड विशेष चार्टर्ड फ्लाइट पर पांच लाख पाउंड खर्च कर रहा है जिससे 29 खिलाड़ी और 14 अधिकारी पाकिस्तान से इंग्लैंड आएंगे। पाकिस्तान बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, 'बोर्ड ने खिलाड़ियों को साफ तौर पर कहा है कि उनके परिवार उनके साथ नहीं जा सकते क्योंकि वहां जाकर भी उन्हें अलग ही रहना पड़ेगा। पूरी टीम सितंबर में दौरा खत्म होने तक अपने परिवारों से मिल नहीं सकेगी।'

तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज 30 जुलाई से खेली जाएगी। सूत्र ने कहा, 'बोर्ड ने खिलाड़ियों को बता दिया है कि इंग्लैंड पहुंचते ही उन्हें बर्मिंघम में 14 दिन पृथक रहना होगा। इसके बाद मैनचेस्टर में वे चार सप्ताह जैविक सुरक्षित माहौल में अभ्यास करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें