फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा प्रदर्शन से निराश नहीं हैं मिसबाह, कहा- मानसिक-शारीरिक थकावट के साथ खिलाड़ियों ने पेश की चुनौती

Thu, 31 Dec 2020 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक टीम के मौजूदा प्रदर्शन से निराश नहीं हैं, जिनका मानना है कि उनके खिलाड़ियों ने मानसिक और शारीरिक थकावट के साथ प्रतिस्पर्धा पेश की। पाकिस्तान की टीम टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 101 रन से हार गई। टीम इससे पहले टी-20 श्रृंखला में भी हार गई थी।

विज्ञापन


मिसबाह ने एक साक्षात्कार में कहा, 'लोगों को समझना होगा कि हम न्यूजीलैंड में बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए 14 दिनों तक पृथकवास रहने के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर थकने के बाद भी शानदार प्रदर्शन किया।'

इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'इस दौरे पर हमारे लिए बहुत सारे सकारात्मक पहलू रहे हैं। खिलाड़ियों को टी-20 श्रृंखला की तैयारी के लिए सिर्फ छह दिनों का समय मिला और उस दौरान उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबर आजम, इमाम उल हक और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी टीम ने कड़ी चुनौती पेश की। उन्होंने कहा, 'कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद रिजवान ने जिस तरह से जिम्मेदारी ली, वह शानदार था। फवाद आलम और फहीम अशरफ ने भी दमदार प्रदर्शन किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें