फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास 

Tue, 04 Dec 2018 09:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mohammad hafeez
विज्ञापन

गौतम गंभीर के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि फिलहाल वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं। यह उनका टेस्ट करियर का आखिरी मैच होगा। इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 

विज्ञापन

 


लगातार खराब फॉर्म से जुझ रहे 38 वर्षीय सलामी बल्लेबाज हफीज ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है। मैं संन्यास की घोषणा कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की।' 

बता दें कि 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद वह सात पारियों में केवल 66 रन ही बना पाए हैं। गौरतलब है कि हफीज ने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका आखिरी टेस्ट(55वां मैच) है। हफीज ने टेस्ट करियर में 10 शतक, एक दोहरा शतक, 12 अर्धशतकों की मदद से टेस्ट में 3644 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें