फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान पहले, भारत दूसरे स्थान पर; जानें बाकी टीमों का हाल

Wed, 02 Aug 2023 05:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंकतालिका में मौजूदा स्थिति के अनुसार अगला फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। हालांकि, अभी इसमें काफी बदलाव होने हैं, लेकिन फिलहाल दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की है।
 
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा चक्र (2023-25) शुरू हो चुका है। इस प्रतियोगिता में शामिल छह टीमें एक-एक सीरीज खेल चुकी हैं, जबकि तीन टीमों को अभी अपने अभियान का आगाज करना है। सबसे ज्यादा पांच टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने खेले हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने दो-दो मैच खेले हैं। बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में अपने अभियान का आगाज करना है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में फिलहाल पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। अगर फाइनल मैच तक स्थिति नहीं बदलती है तो टेस्ट चैंपियनशिप का अगला फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। 
विज्ञापन


एशेज में धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अंक कट गए, जिससे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में असर पड़ा है। एशेज के अंत में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पर प्रतिबंध लगने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में अंतर काफी बढ़ गया है। इंग्लैंड को पूरी सीरीज में धीमी ओवर गति के लिए 19 अंक और ऑस्ट्रेलिया को 10 अंक का नुकसान हुआ है।

WTC25 Table
विज्ञापन


इन दोनों देशों के अंकों में कटौती के चलते पाकिस्तान शीर्ष पर और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद पाकिस्तान ने 100 अंक प्रतिशत के साथ 2023-25 अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले टेस्ट में कड़ी टक्कर के बाद बाबर आजम की टीम ने दूसरे टेस्ट में पारी के अंतर से शानदार जीत के साथ मेजबान टीम पर दबदबा बनाया।

अंक तालिका में 66.66% अंक के साथ दूसरे स्थान पर भारत है, जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में एक जीत हासिल की और एक ड्रॉ खेला। भारत ने पहले टेस्ट में पारी की बड़ी जीत के साथ शुरुआत की लेकिन बारिश ने दूसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। धीमी ओवर गति के चलते अंकों की कटौती से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 26-26 अंक थे और अंक प्रतिशत 43.33 था। पेनल्टी के बाद, ऑस्ट्रेलिया 30% पर आ गया, जबकि इंग्लैंड 15% पर पहुंच गया, जिससे इंग्लैंड की टीम 16.67% अंक वाली वेस्टइंडीज की टीम से नीचे आ गई।

घरेलू मैदान पर 2-0 से मात खाने के बाद श्रीलंका 0 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में अपना अभियान शुरू नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान खो दिया, क्योंकि इंग्लैंड ने एशेज में प्रभावशाली वापसी की और अंतिम स्कोर 2-2 रहा। 118 अंकों के साथ भारत दशमलव अंक (118.4 अंक) के चलते शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया (117.8) दूसरे स्थान पर खिसक गया है। ड्रॉ सीरीज से एक अंक हासिल कर इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है और उसके 115 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें