फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: सैलरी में इजाफा, फिर भी बोर्ड से नाराज बाबर की टीम; कॉन्ट्रैक्ट करने को नहीं तैयार, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Aug 2023 11:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध का आखिरी सेट 30 जून को समाप्त हो गया, लेकिन पीसीबी अब तक उन्हें नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए मना नहीं सका है। पीसीबी ने खिलाड़ियों के लिए तीन साल के केंद्रीय अनुबंध का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह अब तक तैयार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबर आजम की टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। पीसीबी ने हाल ही में खिलाड़ियों की सैलरी को बढ़ाने का फैसला किया था, लेकिन बाबर और उनके साथी नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए तैयार नहीं हैं। दरअसल, खिलाड़ियों के लाइसेंस प्राप्त डिजिटल अधिकारों की बिक्री पर मतभेद के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पीसीबी के साथ दीर्घकालिक केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हैं। खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध का आखिरी सेट 30 जून को समाप्त हो गया, लेकिन पीसीबी अब तक उन्हें नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए मना नहीं सका है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि विवाद खिलाड़ियों की बड़ी हिस्सेदारी और बोर्ड द्वारा नियंत्रित उनके डिजिटल अधिकारों की बिक्री की मांग को लेकर है। 
खिलाड़ियों का मानना यह है कि अन्य क्रिकेट बोर्ड या तो खिलाड़ियों के डिजिटल अधिकार / एनएफटी (नॉन-फंजिबल टोकन) की बिक्री में शामिल नहीं हैं या इसे लेकर उनके बीच उचित समझौता है। सिंगापुर स्थित दो भारतीयों की अध्यक्षता वाली रारियो या ड्रीम स्पोर्ट्स जैसी कंपनियां तस्वीर, वीडियो और साउंड बाइट्स सहित खिलाड़ियों के खेल एनएफटी की बिक्री के लिए अच्छा पैसा दे रही हैं। खिलाड़ी चाहते थे कि बोर्ड उन्हें बातचीत करने के लिए स्वतंत्र अधिकार दे या कमाई का बड़ा हिस्सा दे।
विज्ञापन


डिजिटल अधिकारों की बिक्री से कमाई को लेकर विवाद
पीसीबी खिलाड़ियों की तस्वीरों, वीडियो और साउंड बाइट्स के डिजिटल/ऑनलाइन अधिकार देने के लिए आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से राजस्व प्राप्त होता है। बताया जा रहा है कि पीसीबी को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खिलाड़ियों के डिजिटल अधिकारों की बिक्री से भी कमाई हो रही है। सूत्र ने कहा, "पीसीबी खिलाड़ियों को उनके डिजिटल अधिकारों की बिक्री से हिस्सा देता है लेकिन खिलाड़ियों को लगता है कि यह पर्याप्त नहीं है।"

स्पोर्ट्स एनएफटी की बिक्री क्रिप्टो मुद्रा बाजार में कमाई का एक प्रमुख स्रोत बन गई है, जिसमें रारियो ने हाल ही में लगभग 120 मिलियन डॉलर (करीब 997 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने उन खिलाड़ियों के लिए तीन साल के केंद्रीय अनुबंध का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह अब तक तैयार नहीं हुए हैं। वर्तमान में पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी श्रीलंका में हैं और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

सैलरी में हुई थी रिकॉर्ड वृद्धि
हाल ही में पीसीबी ने खिलाड़ियों की सैलरी को बढ़ाने का फैसला किया था। क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी सहित सभी प्रारूप के खिलाड़ियों को मासिक रिटेनरशिप शुल्क के रूप में 4.5 मिलियन पीकेआर (लगभग 13.22 लाख रुपये) की पेशकश की गई है। जहां तक पिछले केंद्रीय अनुबंधों का सवाल है, टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रति माह 1.1 मिलियन पीकेआर (लगभग 3.2 लाख रुपये) मिलते थे। वहीं, सीमित ओवरों वाले खिलाड़ियों को 0.95 मिलियन पीकेआर (लगभग 2.8 लाख रुपये) मिलते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें