फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम, जानिए किस टीम ने क्या खास किया

Mon, 08 Nov 2021 11:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड की जीत के बाद सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। यहां हम बता रहे हैं कि इन चार टीमों ने क्या खास किया, जो सेमीफाइनल में पहुंची हैं। 
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में ये चार टीमें पहुंची हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं और यह भी लगभग तय हो चुका है कि पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। यह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि यूएई की पिचों में एशियाई टीमों का दबदबा रहेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची और पाकिस्तान एकमात्र एशियाई टीम है, जिसने टॉप चार में जगह बनाई है। यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि इन चार टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या खास किया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ चार मैच खेलकर ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था और इस वर्ल्डकप में ऐसा करने वाली पहली टीम थी। पाकिस्तान ने पहले भारत और फिर न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया। इसके बाद अफगानिस्तान और बाकी छोटी टीमों के खिलाफ भी उसका प्रदर्शन शानदार रहा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज और ओपनिंग जोड़ी कमाल कर रही है। अंत में आसिफ अली भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में सफर
  • पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया। 
  • दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया। 
  • तीसरे मैच में अफगानिस्तान से पांच विकेट से जीता। 
  • चौथे मैच में नामीबिया को 45 रनों से हराया। 
  • पांचवां मैच स्कॉटलैंड के साथ खेला जा रहा है। 
विज्ञापन

क्या है मजबूती
पाकिस्तान के लिए बाबर और रिजवान की ओपनिंग जोड़ी कमाल कर रही है। इस टूर्नामेंट में ये दोनों बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ इन दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की थी। इनके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हरीश रउफ भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। फिनिशर के रोल में आसिफ अली ने कमाल किया है। उन्होंने दो मैचों में मुश्किल समय में बड़े छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। 

इंग्लैंड
इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को यूएई की पिचों में परेशानी होगी। हालांकि असल में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को सस्ते में समेटा। वहीं बल्लेबाजों ने आसानी से छोटे लक्ष्यों का पीछा किया। पहले बल्लेबाजी करते समय भी जोश बटलर ने बेहतरीन शतक लगाया और टीम को जीत दिलाई। हालांकि अपने आखिरी मैच में यह टीम हारी जरूर पर टीम के हर बल्लेबाज ने इस मैच में रन बनाए और अपनी टीम को जीत के काफी करीब ले गए। 

टी-20 वर्ल्डकप में सफर
  • पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। 
  • दूसरे मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया।
  • तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। 
  • चौथे मैच में श्रीलंका को 26 रन से हराया।
  • पांचवें मैच में दक्षिण अफ्रीका से 10 से हारे। 

क्या है मजबूती
इंग्लैंड के विकेटकीपर जोश बटलर इस टूर्नामेंट में टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक इस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पांच मैचों में बटलर के नाम 240 रन हैं। उनका औसत 120 का और स्ट्राइक रेट 155.84 का है। इस टूर्नामेंट का एकमात्र शतक भी उनके बल्ले से ही निकला है। उनके अलावा मोईन अली और आदिल राशिद भी इंग्लैंड के लिए कमाल कर रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया भी इस वर्ल्डकप से पहले लय में नहीं थी और ऐसा माना जा रहा था कि इस टीम के लिए भी वर्ल्डकप का सफर आसान नहीं होगा। हालांकि हुआ इसके उलट। पहले मैच से ही ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया और लगातार मैच जीते। बीच में इंग्लैंड से जरूर यह टीम हारी पर बाकी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। 

टी-20 वर्ल्डकप में सफर
  • पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया।
  • दूसरे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराया। 
  • तीसरे मैच में इंग्लैंड से आठ विकेट से हारे। 
  • चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। 
  • पांचवें मैच में वेस्टइंडीज को आट विकेट से हराया। 

क्या है मजबूती
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि डेविड वार्नर लय में आ चुके हैं। उन्होंने पांच मैचों में 187 रन बनाए हैं। वहीं लेग स्पिनर एडम जंपा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में 11 विकेट झटके हैं। इसके अलावा यह टीम एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन कर रही है और मिशेल मार्स जैसे खिलाड़ी भी रन बना रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और यूएई की पिचों में उन्होंने गुच्छे में विकेट लिए हैं।   

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ सालों में शानदार खेल दिखाया है और इस वर्ल्डकप में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। यह टीम पहले मैच में पाकिस्तान से जरूर हारी, लेकिन इसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने भारत को हराया और इसके बाद भी स्पिन पिचों में लगातार मैच जीते। न्यूजीलैंड ने एकतरफा मैच नहीं जीते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा मुश्किल हालातों से निकलकर जीत हासिल की है। 

टी-20 वर्ल्डकप में प्रदर्शन
  • पहले मैच में पाकिस्तान से पांच विकेट से हारे।
  • दूसरे मैच में भारत को आठ विकेट से हराया। 
  • तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराया। 
  • चौथे मैच में नामीबिया को 52 रनों से हराया। 
  • पांचवें मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया। 

क्या है मजबूती
न्यूजीलैंड की सबसे मजबूत कड़ी उनके कप्तान केन विलियमसन हैं। उन्होंने हर मैच में अपनी टीम को संभाला है। कीवी टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने पांच मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा इश सोढ़ी ने भी आठ विकेट लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें