फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाया गया पाक क्रिकेटर, PCB ने दी यह सजा

Thu, 01 Mar 2018 08:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahzaib hasan
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार निरोधक ट्रिब्यूनल ने पाकिस्तान सुपर लीग स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण मामले में शाहजैब हसन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। शर्जील खान, खालिद लतीफ के बाद वह तीसरे क्रिकेटर हैं जिन पर पिछले वर्ष फरवरी में हुए प्रकरण के बाद बैन लगाया गया है। ट्रिब्यूनल ने शाहजैब को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है।

विज्ञापन


हसन पर दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 2009 वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे हसन को पिछले वर्ष मार्च में आरोप पत्र दिया गया था। पीएसएल में हसन कराची किंग्स टीम के खिलाड़ी रहे थे। उनके वकील काशिफ रजवाना ने कहा है कि हसन को संहिता उल्लंघन के बारे में बोर्ड को देर से सूचना देने के कारण दंडित किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

खालिद लतीफ
बता दें कि शाहजैब हसन को फिक्सिंग के नियमों के तहत आर्टिकल 2.4.4, जिसमें दोषी पाए जाने और आर्टिकल 2.4.5, जिसमें एंटी-करप्शन यूनिट के खिलाफ फेल होने पर दोषी पाया गया, इसके लिए उन्हें जुर्माना और प्रतिबन्ध का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले संस्करण में 6 खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। शाहजैब हसन के साथ 5 खिलाड़ियों को भी क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया। शरजील खान और खालिद लतीफ को 5 साल, मोहम्मद इरफान और नासिर जमशेद को 1 साल व मोहम्मद नवाज को 2 महीने का प्रतिबन्ध झेलना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें