फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर मियांदाद की भारत को गीदड़भभकी, बोले- परमाणु बम से साफ कर देंगे

Tue, 20 Aug 2019 03:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जावेद मियांदाद और दाऊद इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फैली अफरा-तफरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार जावेद मियांदाद ने भी भारत के खिलाफ आग उगली है।

विज्ञापन




पाकिस्तान की एक खेल वेबसाइट खेलशेल डॉट कॉम के सोशल मीडिया अकाउंट पर जावेद मियांदाद का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में यह पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तानी पत्रकारों से कश्मीर पर चर्चा कर रहे हैं। पूरी बातचीत में जावेद मियांदाद की बौखलाहट देखते ही बनती है।

Trending Videos
विज्ञापन

ये रहा वीडियो

जावेद मियांदाद - फोटो : सोशल मीडिया
मियादांद कह रहे हैं कि अगर आपके पास लायसेंस वैपन हैं तो अपनी जान बचाने के लिए हमला करो। आपको उनका इस्तेमाल करना चाहिए। मियांदाद ने कहा कि दुनिया भर में एक ही नियम है कि सेल्फ डिफेंस में आप हमला कर सकते हैं।
 

जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पत्रकार ने सवाल पूछा तो मियांदाद ने कहा कि, 'मोदी साहब डरपोक लोग हैं और हम न्यूक्लियर पावर सिर्फ दिखाने के लिए नहीं हैं चलाने के लिए रखा है और हम साफ कर देंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें