फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haris Rauf Wedding: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने सहपाठी मुजना से किया निकाह, जानें क्या करती हैं उनकी पत्नी

Sat, 24 Dec 2022 06:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हारिस रऊफ ऑस्ट्रेलिया में कमाल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चमके और अब पाकिस्तान के लिए कमाल कर रहे हैं। उन्होंने अपने साथ पढ़ने वाली मुजना से निकाल कर लिया है। 
 
विज्ञापन
हारिस रऊफ और मुजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपनी क्लासमेट मुजना मसूद मलिक से निकाह कर लिया है। मुजना और हारिस रऊफ काफी पहले से एक दूसरे को जानते हैं और अब दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। मुजना पेशे से मॉडल हैं। वह हारिस रऊफ के साथ पढ़ती थीं। दोनों एक ही क्लास में थे। पिछले कुछ दिनों में दोनों कई बार साथ देखे गए थे। इसके बाद से ही इन दोनों के निकाह की खबरें आ रही थीं और अब इन पर मुहर लग गई है। 
विज्ञापन


हारिस रऊफ के निकाह में शाहिन अफरीदी और उनके होने वाले दामाद शाहीन अफरीदी भी शामिल हुए। हारिस के निकाह से जुड़ी रस्में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होंगी। 



टी20 में कमाल कर चुके हैं हारिस 
हारिस रऊफ टी20 और वनडे में पाकिस्तान के लिए कमाल कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 57 मैच में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 15 वनडे मैच में उनके नाम 29 विकेट हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में हारिस अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने सिर्फ एक टेस्ट खेला है और इसमें एक ही विकेट ले पाए थे। रऊफ अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। उन पर चकिंग के आरोप भी लगे थे और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने एक्शन में सुधार कर दमदार वापसी की। टी20 लीग में हारिस रऊफ काफी चर्चित और सफल खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


2022 टी20 विश्व कप के दौरान विराट कोहली ने हारिस रऊफ की दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे और मैच पलट दिया था। इसके बाद हारिस रऊफ की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें कोहली से छक्के खाने का कोई दुख नहीं है, क्योंकि यह विराट की क्लास थी, जो वह ऐसा कर पाए। उन्होंने कहा था कि अगर हार्दिक पांड्या या दिनेश कार्तिक उनकी गेंद पर छक्के मारते तो उन्हें दुख होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें