फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: पीसीबी ने घरेलू सीजन 2025-26 के लिए 157 खिलाड़ियों को दिया कॉन्ट्रैक्ट, जानें मामला

Thu, 30 Oct 2025 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, 'इन अनुबंधों का निर्धारण खिलाड़ियों के पिछले सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है।'
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2025–26 सीजन के लिए घरेलू खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट की संख्या बढ़ा दी है। पिछले सीजन में जहां 131 खिलाड़ियों को अनुबंध दिए गए थे, वहीं अब 157 खिलाड़ियों को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चार श्रेणियों में बंटे खिलाड़ी
पीसीबी ने इस बार खिलाड़ियों को चार नई श्रेणियों में बांटा है-
  • कैटेगरी ए: 30 खिलाड़ी
  • कैटेगरी बी: 55 खिलाड़ी
  • कैटेगरी सी: 51 खिलाड़ी
  • कैटेगरी डी: 21 खिलाड़ी

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, 'इन अनुबंधों का निर्धारण खिलाड़ियों के पिछले सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है।'

वेतन और मैच फीस
हालांकि, पीसीबी ने इस बार की सटीक फीस का खुलासा नहीं किया, लेकिन 2024–25 सीजन में तय वेतन इस प्रकार थे-
  • कैटेगरी ए: प्रति माह 5.5 लाख पाकिस्तानी रुपये
  • कैटेगरी बी: 4 लाख रुपये
  • कैटेगरी सी: 2.5 लाख रुपये

इसके अलावा खिलाड़ियों को मैच फीस भी दी जाती है।
  • फर्स्ट-क्लास मैच: 2 लाख रुपये
  • लिस्ट ए मैच: 1.25 लाख रुपये
  • टी20 मैच: 1 लाख रुपये
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में सुधार की दिशा में कदम
पीसीबी ने बताया कि वह अधिकांश इंटर-रीजनल टूर्नामेंट्स को सब्सिडी देता है, जबकि डिपार्टमेंटल टीमों से उनकी प्रतियोगिताओं के लिए भागीदारी शुल्क वसूलता है। यह कदम घरेलू ढांचे को मजबूत करने और अधिक खिलाड़ियों को अवसर देने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें