फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: शाहिद अफरीदी पर फिर भड़के दानिश कनेरिया, कहा- वह झूठे और चरित्रहीन, मुझे हमेशा नीचा दिखाया

Fri, 29 Apr 2022 11:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर गेंदबाज दानिश कनेरिया ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर खेल के दिनों में उनके साथ साजिश रचने का आरोप लगाया है। अफरीदी को झूठा और चरित्रहीन बताते हुए कनेरिया ने कहा कि वह कभी भी मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नहीं चाहते थे
विज्ञापन
दानिश कनेरिया और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर गेंदबाज दानिश कनेरिया ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर खेल के दिनों में उनके साथ साजिश रचने का आरोप लगाया है। अफरीदी को झूठा और चरित्रहीन बताते हुए कनेरिया ने कहा कि वह कभी भी मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नहीं चाहते थे। वह अन्य खिलाड़ियों को भी मेरे खिलाफ भड़काने का काम करते थे। शाहिद अफरीदी ने मुझे हमेशा नीचा दिखाया। हम एक ही विभाग के लिए साथ खेलते थे, लेकिन वह मुझे बेंच पर रखते थे।
विज्ञापन


पाक के पूर्व खिलाड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अफरीदा एक झूठा, जोड़-तोड़ करने वाला चरित्रहीन व्यक्ति है। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और उसे मुझसे जलन होती थी। सिर्फ शोएब अख्तर ने ही मेरी समस्या के बारे में बात की। हालांकि, बाद में उन पर भी दबाव डाला गया और वह भी किनारे हो गए। 

पीसीबी से प्रतिबंध हटाने का अनुरोध 
कनेरिया ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। वह कभी भी किसी भी तरह के स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं थे। दाएं हाथ के गेंदबाज को ईसीबी ने वर्ष 2012 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन पर 2009 में इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप प्रो लीग मैचों में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। 
विज्ञापन


कनेरिया ने कहा कि मैं उस व्यक्ति को जानता भी नहीं था। वह अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अलावा अफरीदा का भी दोस्त था। लेकिन मुझे इस मामले में टारगेट करके प्रतिबंधित कर दिया गया। मैं सिर्फ पीसीबी से प्रतिबंध हटाने का अनुरोध करता हूं। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बैन हट गया, लेकिन अभी तक मैं इससे जूझ रहा हूं। मैं कोई नौकरी नहीं मांग रहा हूं, लेकिन इस प्रतिबंध को हटाएं। ताकि शांति से रह सकूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें