फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर को मिली बड़ी राहत, महिला ने यौन शोषण के आरोपों को बताया गलत, मुकदमा वापस लिया

Fri, 15 Jan 2021 04:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
1 of 4
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर और कप्तान बाबर आजम को यौन शोषण मामले में बड़ी राहत मिली है। उनपर जिस महिला द्वारा यह आरोप लगाए गए थे, उसने अपनी शिकायत वापस ले ली है और आरोपों को गलत बताया है। जबकि एक दिन पहले गुरुवार को ही लाहौर की एक अदालत ने यौन शोषण की शिकायत पर बाबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन

2 of 4
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
पकिस्तान के एक पत्रकार साज सादिक ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबर आजम पर लगाए गए सभी आरोप झूठे थे और वह मुकदमा वापस ले रही है।'
 
    
विज्ञापन

3 of 4
बाबर आजम - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि लाहौर की हमिजा मुख्तार ने नवंबर 2020 में मीडिया के सामने आकर अपने आरोपों से सनसनी फैला दी थी। तब मुख्तार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बाबर ने उनका यौन शोषण किया, जबर्दस्ती गर्भपात कराया और उनसे शादी का झूठा वादा किया। 
विज्ञापन

4 of 4
फोटो के साथ सबूत देती पीड़िता - फोटो : ट्विटर
उधर बाबर के वकील ने लाहौर की हमीजा मुख्तार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने (हमीजा) यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और प्रताड़ना के आरोप वापस लेने के लिए इस शीर्ष क्रिकेटर को ब्लैकमेल किया और एक करोड़ रुपये की मांग की।

वहीं अदालत में दायर याचिका में हमीजा ने आरोप लगाए थे कि बाबर उसके साथ रिश्ते में था और शादी का वादा करके उसने उसका यौन उत्पीड़न और उसके पैसे का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें