पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की योजना बना रहा है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी बोर्ड अपने खिलाड़ियों के टीकाकरण को लेकर अगले महीने तक योजना बनाएगा
वसीम ने कहा कि कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और पीसीबी के मेडिकल पैनल से भी सलाह मांगी गई है। वसीम ने कहा, ‘अब तक टेस्ट खेलने वाले किसी देश ने अपने खिलाड़ियों के टीकाकरण को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है लेकिन हम कुछ विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण को लेकर हम अगले महीने तक कोई योजना बना पाएंगे।’
बता दें कि कई देशों की तरह पाकिस्तान में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। पाकिस्तान फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी टीम की मेजबानी कर रहा है और दोनों के बीच टेस्ट श्रृंखला चल रही है।