भारत में महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत के बाद पाकिस्तान में भी महिलाओं के लिए टी20 लीग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके संकेत दिए हैं। भारत में महिलाओं के लिए टी20 लीग शुरू करने से पहले बीसीसीआई ने कुछ साल तक महिला टी20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया था। इसके जरिए महिला प्रीमियर लीग की लोकप्रियता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अंदाजा लगाया गया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इसी राह पर है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिलाओं की टी20 लीग की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में फिलहाल महिला लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दो टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जाएंगे। अगर इन मुकाबलों को देखने के लिए फैंस स्टेडियम पहुंचते हैं और टीवी पर भी पर्याप्त मात्रा में दर्शक मैच देखते हैं तो आने वाले समय में पाकिस्तान में भी महिलाओं की टी20 लीग शुरू हो सकती है।
पाकिस्तान में दो टीमों के बीच जो तीन मुकाबले होने हैं, उनमें डेनियल यॉट, लॉरेन विनफील्ड और लॉरा वोलवार्ट जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकती हैं।
पाकिस्तान की महिला लीग का शेड्यूल
आठ मार्च- अमेजन बनाम सुपर वीमेंस, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी, दोपहर दो बजे
10 मार्च- अमेजन बनाम सुपर वीमेंस, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी, दोपहर दो बजे
11 मार्च- अमेजन बनाम सुपर वीमेंस, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी, दोपहर दो बजे
पाकिस्तान की महिला लीग के लिए अमेजन की टीम
बिस्माह मारूफ (कप्तान), आलिया रियाज, अनम अमीन, अरीशा नूर, एयमन फातिमा, फातिमा खान, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, गुल फिरोजा, कायनात इम्तियाज, नाशरा संधू, सदफ शमास, सिदरा नवाज।
विदेशी खिलाड़ी- डैनी यॉट (इंग्लैंड), लॉरा डेलानी (आयरलैंड), माइया बाउचियर (इंग्लैंड), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड), टेस फ्लिंटॉफ (ऑस्ट्रेलिया)।
पाकिस्तान की महिला लीग के लिए सुपर वुमेन की टीम
निदा डार (कप्तान), आइमन अनवर, इरम जावेद, मुनीबा अली, नतालिया परवेज, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरब शाह, सैयदा मासूमा जहरा, तुबा हसन, उम्म-ए- हनी।
विदेशी खिलाड़ी- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), जहांआरा आलम (बांग्लादेश), लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका), लॉरेन विनफील्ड-हिल (इंग्लैंड), ली ताहुहू (न्यूजीलैंड)।