फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी का फरमान, अपनी बेगमों को वापस भेजो

Wed, 20 Feb 2013 07:37 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार से निराश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों से अपने-अपने परिवार को स्वदेश वापस भेजने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


तकरीबन सात-आठ खिलाड़ी दौरे पर परिवार के संग गए हुए हैं लेकिन पीसीबी ने इन सभी से 26 फरवरी तक हर हाल में परिवार को वापस भेजने का आदेश दिया है। सीरीज की शुरुआत में बोर्ड ने कोच डेव व्हाटमोर सहित खिलाड़ियों को दौरे पर परिवार के संग जाने की अनुमति दी थी।

बोर्ड का मानना है कि परिवार संग होने के कारण खिलाड़ी मैच पर अपना पूरा ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं। इससे पहले भी खराब प्रदर्शन के कारण बीच दौरे में ही पीसीबी खिलाड़ियों के परिवार को वापस भेजने का फरमान सुना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें